Saturday, 16 July 2016

औरत

कभी सुना है
कोई पति चाहता हो
उसकी पत्नी उससे ओहदे में ऊँची हो
पैसे भी वो उससे ज़्यादा कमाये
ऐसी पत्नी पति कब चाहे

और सुनो पत्नी कि चाहत
हर पत्नी चाहे
कि उसका पति उससे कहीं अधिक कमाए
ओहदे में वो सब पर भारी पड़ जाए

अब क्या सोच रहे हो
कौन सा ये ज्ञान है
बात बस इतनी सी
औरतें बहुत महान है।

No comments:

Post a Comment