हे कृष्ण भगवान
करुणा निधान
तू ही कर मेरा कल्याण
हम मनुष्यों पर भी दे
कुछ ध्यान
तुम चोरी कर माखन खाते
फिर भी तुम प्रभु हो
कहलाते
पर जब मैंने माखन
चुराया
माँ ने ज़ोर से चपत
लगाया
तुम रास लीला रचाते
फिर भी घर घर पूजे जाते
जब बालिकाओं से मैंने दोस्ती
बढ़ाई
माँ ने मेरी की ख़ूब
पिटाई
तुम गीता का पाठ पढ़ाते
जन जन तुमहरे ही गुण
गाते
मैंने कुछ ज्ञान लोगों
को सिखाया
माँ ने ज़ोरदार डाँट
लगाया
हे कृष्ण भगवान
कुछ तो दो मुझे भी
समाधान
मेरा भी तू कुछ कर कल्याण
कुछ तो दो मेरी माँ को
ज्ञान
प्रार्थना मेरी तुझसे
यही
मेरी समस्या भी सुलझे
कभी
माँ भी ले मुझे पहचान
उसका बेटा भी बने कृष्ण
भगवान
Wao......क्रीष्न आपकी इच्छी पुरी करने कहदे
ReplyDeleteतथास्तु ....तो ,??????
खुश होगें कया ?????
बिलकुल ख़ुश हो जायेंगे.. कृष्ण जी बोले तो सही...😂😂🙏
Delete