नव वर्ष में हम भी चलो
कुछ पहल करें
नव वर्ष में नया कुछ हम
भी अमल करें
समय आज से एक नए रूप
में ख़ुद को लाएगा
कुछ नया कर हम इस नयपन
को सफल करें
माना जीवन कठिनाइयों की
राह चल रही
पर अपनी मुस्कानों से इसे
कुछ तो सरल करें
कलेंडेर ने ख़ुद को आज
है बदल डाला
ख़ुद को बदलने की हम भी
एक पहल करें
ख़ुशियों का सूरज घर-घर
में उग आयें
कुछ उम्मीदें हर दिल
में अब घर करें
कुछ बीती बातों को हम अब
भूल जायें
कुछ नई कहानियों की आज
से पहल करें
सुनहरी यादें बन जीवन
में वो बस जायें
हँसी ठिठोलियों वाला भी
कुछ हलचल करें
नव-वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,अनीता जी
ReplyDeleteबहुत सुन्दर लिखती हैं आप। धन्यवाद 👌👍👌
तहे दिल से शुक्रिया ... आपकोऔर आपके समस्त परिवार को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएँ 🙏
Delete