दिमाग जो जानता है वो दिल को बताना होगा
झूठ का हर सच अब सामने भी लाना होगा
खुद को गर सताना है तो इश्क़ कर लीजिये
आपके पास भी एक टूटा अफ़साना होगा
आपके पास भी एक टूटा अफ़साना होगा
जी चाहता है जी भर के आज चिल्लाएं
कुछ दर्द को अब ज़िन्दगी से जाना होगा
रौशनी की उम्मीद में बस अँधेरा आया है
लगता हैं ये दीया भी अब बुझाना होगा
टूटे दिल से भी कोई मरता है भला
टूटे दिल से भी कोई मरता है भला
No comments:
Post a Comment