आज जो हँस रहा देखना कल वो भी रोएगा
मेरा क़ातिल भी एक दिन मक्तूल बन सोएगा
हर तरफ़ अभी क़ैद और
कुछ सैयाद है
पर सैद की बेबसी पर
वक़्त आँख भी भिगोएगा
माना अभी आँधियों का
दौर है छाया हुआ
पर कुछ देर बात आसमान
साफ़ भी तो होयेगा
मत खेल तू किसी के
एहसास से इस तरह
बहुत पछताएगा जब ये तीर
तुझे भी कोई चुभोएगा
तेरे हर दर्द को हमने
ख़ामोशी से सह लिया
देखते हैं आँसुओं से तू
ख़ुद को कब तक न डुबोएगा
खुदा क्या सिर्फ़ कुछ लोगों का
ही खुदा है
वो हमारी दर्द-ए-बंदगी पे
कब तक ख़ामोशी से सोएगा
Jo jaisa bij boyega phal waisa hi milega.
ReplyDeleteहाँ मैं मानती हूँ ऐसा होता है .. शुक्रिया 😊
Deleteबहुत उम्दा रचना है।
ReplyDeleteशुक्रिया 🙏
DeleteToo difficult words used Anita Jha Mam ! A small suggestion ! Hope you will not mind . Please put English translation too ! Or give meaning of difficult Urdu words in a separate glossary .
ReplyDeleteThanks a lot.. will give meaning of tough urdu word...in fact I am trying to learn Urdu and use it as much as possible...the best way to remember any language is by using it.
DeleteBut thanks again for the suggestion.
वाह क्या लिखा है अनिता जी
ReplyDeleteबहुत ख़ूब
बेबस कर के किसी को क्यूँ हँसता है वो ज़ालिम
वक़्त की बात है
अभी तेरा है कल किसी और को होयेगा
शुक्रिया ..,
Deleteवक़्त कब किसी का एक जैसा रहेगा
आज तेरा है देखना कल मेरा रहेगा