ज़िन्दगी का हर सबक वक्त ने पढ़ाया है
वो कैसे पास होगा जो किताबों से सीख कर आया है
अब हाँ और ना में फैसला होता नहीं
ज़िन्दगी ने इतना हमें खुद में उलझाया है
ग़लतियों से वो सिखाते हैं कहाँ
जो कहते हैं हमने धोखा खाया है
अज़ी आप क्यों बुरा मान गए
ये तो हमने खुद के लिए दोहराया है
लीजिये उन्होंने भी दाद दे दी
मतलब हमने सच फरमाया है
बात तो हर बार हमने सच ही थी कही
पर कई बार ये दिल को छू नहीं पाया है
पढ़े लिखों की ज़िन्दगी में भी परेशानी है
यानि पढाई ने असली पाठ कहीं छुपाया है
चलिए अब चुप हो जाइये
किसी ने इशारों में समझाया है
वो कैसे पास होगा जो किताबों से सीख कर आया है
अब हाँ और ना में फैसला होता नहीं
ज़िन्दगी ने इतना हमें खुद में उलझाया है
ग़लतियों से वो सिखाते हैं कहाँ
जो कहते हैं हमने धोखा खाया है
अज़ी आप क्यों बुरा मान गए
ये तो हमने खुद के लिए दोहराया है
लीजिये उन्होंने भी दाद दे दी
मतलब हमने सच फरमाया है
बात तो हर बार हमने सच ही थी कही
पर कई बार ये दिल को छू नहीं पाया है
पढ़े लिखों की ज़िन्दगी में भी परेशानी है
यानि पढाई ने असली पाठ कहीं छुपाया है
चलिए अब चुप हो जाइये
किसी ने इशारों में समझाया है
No comments:
Post a Comment