वो बातें गई वो एक गुज़ारा ज़माना है
वक्त से भी तो कुछ रिश्ता निभाना है
दिल के दरवाज़ों पे न दस्तक दीजिये
ज़ज़्बातों को दिल के भीतर सुलाना है
उन यादों से क्यों न दूर जाएँ
जिनका काम बस सताना है
लगता है इश्क़ बहुत महंगा शौक़ है
नहीं तो हमारा दिल गरीब खाना है
सच बयानी के अल्फाज मानो सो चुके
अब लफ्जों का काम झूठ फैलाना है
अमीरी हर मुश्किल काम कर जाये
पर गरीबी का उम्मीद ही ठिकाना है
अदल* की बातें अब किससे कहें
बहरे हुए जिन्हे इंसाफ दिलाना है
अदल - न्याय
वक्त से भी तो कुछ रिश्ता निभाना है
दिल के दरवाज़ों पे न दस्तक दीजिये
ज़ज़्बातों को दिल के भीतर सुलाना है
उन यादों से क्यों न दूर जाएँ
जिनका काम बस सताना है
लगता है इश्क़ बहुत महंगा शौक़ है
नहीं तो हमारा दिल गरीब खाना है
सच बयानी के अल्फाज मानो सो चुके
अब लफ्जों का काम झूठ फैलाना है
अमीरी हर मुश्किल काम कर जाये
पर गरीबी का उम्मीद ही ठिकाना है
अदल* की बातें अब किससे कहें
बहरे हुए जिन्हे इंसाफ दिलाना है
अदल - न्याय
No comments:
Post a Comment