कुछ दे कर ही कुछ पा रहे हैं
आप सौदे से क्यों घबरा रहे है
सौदा ज़िन्दगी की एक हकीकत
सौदे से हम ज़िन्दगी चला रहे हैं
कोई सौदे का सलीका समझाए उन्हें
बार बार के सौदे से वो टूटते जा रहे हैं
अच्छा सौदा ज़िन्दगी संवारेगी
आप ज़िन्दगी को क्यूँ डरा रहे हैं
सौदे का एक धर्म मुनाफा
आप अहम से घाटा खा रहे हैं
अब कुछ निवेश खुद में भी करेंगे
हमारी बात से वो खफा नज़र आ रहे हैं
हमने तो बस सौदे की बात कही
आप इसमें पैसा क्यों घुसा रहे हैं
सुकून की चाहता किसे नहीं दुनिया में
हम भी चैन के लिए सौदा अपना रहे हैं
No comments:
Post a Comment