हमने तो कुछ बातें आज भी यूँ ही कही
सच रहा होगा उन्होंने दिल पे जो ले ली
हमने उन्हें वक्त का रुख क्या दिखलाया
उन्होंने ज़िन्दगी की सारी नसीहतें दे दी
खुल कर किसी से अब क्या मिलेंगे
सलीके की तालीम जो सामने है रखी
परछाई ने पर एक बात समझाई
रौशनी कहीं आस पास ही तो थी
हमसे ज्यादा कोई हमारा क्या होगा
ये बात खुद को लीजिये समझा दी
No comments:
Post a Comment