सिर्फ़ सोचना नहीं कुछ करना भी ज़रूरी
कहीं पहुँचने के लिए चलना भी ज़रूरी है
ना पसंद आपको अपने घर के साजो-सामान
बदलने के लिए पर घर से निकलना भी ज़रूरी है
पाने की चाहत में और कितना चलते जाएँगे
जो पाया उसके लिए कुछ ठहरना भी ज़रूरी है
क्यूँ परेशान हैं आप महफ़िल से उठ के जाने वालों से
वक़्त की दहलीज़ से उनका निकलना भी ज़रूरी है
अब तक उलझनों में ही पड़े हैं ये कैसी बंद गली है
तो वक़्त का इशारा है साथ छोड़ बढ़ना भी ज़रूरी है
वक़्त फिर ख़ुर्शीद को आसमान पे लाएगा
सुबह के लिए पर रात का ढलना भी ज़रूरी है
किसी और को बदलने की चाहत रखते हैं
तो आपको ख़ुद को बदलना भी ज़रूरी है
Life is a #Journey ! Needs to change !
ReplyDeleteyes indeed and it has its ups and downs :)
Delete