Monday, 1 May 2017

क्यूँ वो बातें कहो जो आपने कभी किया नहीं

क्यूँ वो बातें कहो जो आपने कभी किया नहीं
रोटी की प्यास वो क्या जाने जो भूखा रहा नहीं

माना हर कोई रोटी कमाने में है लगा
पर क्यूँ एक टुकड़ा भी किसी को दिया नहीं

वो फिर भूखे को इबादत सिखाने हैं चला
भूखे को रोटी के अलावा खुदा कहीं दिखा नहीं

भूखे बच्चों को ये अब कैसे समझाएँ
वो कल की रोटी थी आज का पता नहीं

और कितनी रोटी के बातें हम आपको बतलाएँ
क्या रोटी सेकने में आपका हाथ कभी चला नहीं




No comments:

Post a Comment