सितारों की महफ़िल है अँधेरा मत हटाइए
इन्हें टिमटिमाने को आफ़ताब नहीं चाहिए
चाहत सूरज की बस ख़ुद को दिखाने की
सितारों से कुछ दोस्ती का दस्तूर अपनाइए
राह की रौशनी न सही पर ये राह बताएँगे
भटके हुए राह पर सितारों को आज़माइए
ख़ुद से रौशनी और ख़ुद में ही हौसले के रास्ते
यही बातें सितारों की हमें ख़ुद में भी चाहिए
माना के आपसे बहुत दूर आसमान में वो बसे
पर ज़मीं की मन्नतों पे सितारों को टूटते पाइए

nice Ghazal
ReplyDeletewww.justlookon.com