हर अंत कहाँ सिर्फ़ बदसूरत होता है
डूबता सूरज कितना ख़ूबसूरत होता है
वो सिर्फ़ कल के क़िस्से सुनाएँगे
आज जिनका कुछ अधूरा होता है
हर बार लफ़्ज़ों को क्यूँ बर्बाद करें
ख़ामोशी से भी मक़सद पूरा होता है
वापस लौटने के बहाने अब हमने भी सोच लिया
ग़लत राह पर चलने से बेहतर राह अधूरा होता है
चलिए कुछ आराम अब हम भी फ़रमा लें
घर का काम कहाँ ज़िंदगी में पूरा होता है
चांदनी के इंतज़ार मे दिन भर भटकता है
ReplyDeleteसंध्या में उसके स्वागत में संवरतl है
चांदनी के आगमन से ही तो उसका चक्र पूरन होता है
इसलिए डूबता सूरज खूबसूरत होता है
सुबह की आस लिए सुबह की प्यास लिए
Deleteदेखो फिर डूबा सूरज ख़ुद में विश्वास लिए