उम्मीदों के चिराग़ लोग ख़ुद ही बुझा रहे हैं
आँधियों से लड़ने का मौक़ा भी गवाँ रहे हैं
अपने पास की ज़मीं जिन्होंने प्यासी रखी
वो ही अब माहौल से हरियाली चाह रहे हैं
ख़्वाहिशें बेच हक़ीक़त ख़रीद लाए हैं
जीने के लिए ये सौदे हम निभा रहे हैं
हमने सुना था दोस्ती में सौदा होता नहीं कभी
पर अब तो दोस्त सिर्फ़ सौदेबाज़ नज़र आ रहे हैं
वो कहानी दर्द के साथ ख़त्म न हो पाएगा
वो क़िस्सों की बातें हम बच्चों को सुना रहे हैं

No comments:
Post a Comment