उम्मीदों से अपनी ज़िन्दगी ज़रूर सजाइये
पर वक्त के साथ कुछ चलते भी जाइये
उम्मीद अँधेरे आसमान का बस सितारा है
घर के अँधेरे के लिए एक दीया भी जलाइए
माना अँधेरे में आप सच के साथ थे
तो रौशनी को भी हर सच बतलाइये
उम्मीद कभी भी रूप बदल सकती है
नाउम्मीदी की कुछ तैयारी भी चाहिए
ख्वाबों को जी लिया बहुत इस दिल ने
अब कुछ हकीकत को भी आज़माइये
झूठी उम्मीद से वक्त कटेगा संभलेगा नहीं
कुछ सच्ची बातों को आप यूँ न झुठलाइये
उम्मीद सच है तो दर्द का भी एक अफ़्साना है
दर्द को आप उम्मीद का हिजाब मत पहनाइए
No comments:
Post a Comment