बेबसी को एक खूबसूरत साथ मिला है
आँखों को अश्कों का आवाज़ मिला है
क्यूँ शर्मिंदा हो हम अपने अश्क़ों पर
बादलों के रोने से धरती को बरसात मिला है
कैसे कहे किस बात पर हम कितना रोयें
ज़िंदा रहने के लिए ख़ुदा से ये सौगात मिला है
बात-बात पर रोने वाले हम जैसे को
सुख-दुःख के लिए ये ज़ज़्बात मिला है
लीजिये आज हम फिर एक बार रो देते हैं
दर्द को मिटाने के लिए एक शुरुआत मिला है
Hello ! Why so tragic poem ? But it beautifully describes the feelings '
ReplyDeleteIt's my express and seriously I am रोंदू... I cry a lot and sometimes without reason.... also I don't find it tragic .. it's how one take things...
ReplyDeleteSo thanks for the concern and may be in future my wording may be more depressing.. but I am hale and hearty and yes I laugh a lot too .. so nothing to worry 😀🙏😀🙏
Expressions 😰😰😰😰
Delete