ज़िन्दगी में सौगातो का खूबसूरत साथ हो
हर किसी को अपने सपनो से मुलकात हो
सितारे ज़मी की चाहत में खुद को जगाएं
धरती पे भी कुछ ऐसी ही सुनहरी रात हो
सच ना सही झूठ ही कुछ दिल बहला दे
वक्त की कभी ख्वाहिशों से मुलाकात हो
हर कोई खुद को ख़ुशी ख़ुशी भिगो ले
चाहतों की कुछ ऐसी भी बरसात हो
कभी जी भर आँसू बहाएं कभी ख़ुशी से चिल्लाएं
अपनी मस्ती में नाचते खूब सारे ज़ज़्बात हो
No comments:
Post a Comment