जज़्बा-ए-दिल कुछ हम बताना चाहते हैं
कुछ गीत बस यूँ ही गुनगुनाना चाहते हैं
वो जज़्बा, वो जुनून, उस राह की हमें तलाश
हम मंज़िल-गाह से बहुत आगे जाना चाहते हैं
जज़्बा-ए-गम की बात महफ़िल में क्या उठी
हर कोई जज़्बा-ए-इश्क़ के क़िस्से सुनना चाहते हैं
जज़्बा-ए-बे-इख़्तियार हमें ले गई उस ओर
जहाँ से हम फिर न लौट कर आना चाहते हैं
जज़्बा-ए-शौक़ कुछ दिन से है लापता
हम जीते-जी भी अब मार जाना जाहते
हैं
No comments:
Post a Comment