Sunday, 30 April 2017

रुहानी बातों से आप इश्क़ को अब समझा रहे हैं

रुहानी बातों से आप इश्क़ को अब समझा रहे हैं
लगता है आप किसी का दिल तोड़ कर आ रहे हैं

हर बात, हर शय से हमने ख़ुद को धोखा दिया
आज फिर जिस्म की कहानी को रूह से झुठला रहे हैं

हम कैसे माने इश्क़ रूह की है आवाज़
लोग हर मोड़ पर इश्क़ में घोखा खा रहे हैं

रुहानी रिश्ते रुहानी आवाज़ रुहानी इश्क़ की सौग़ात
हैरानी इस बात की कि इंसान जिस्म में जन्म पा रहे हैं

अब जिस्म भी रूह की बंदिशों से घबराया हुआ
हर बात रूह की जिस्म पर सब डाले जा रहे हैं




No comments:

Post a Comment