इश्क़ बदलने का नहीं साथ चलने का नाम है
ख़ामोशी को जो निभाए इश्क़ वो पैगाम है
हर तमन्ना ज़िन्दगी की हासिल हो पाती है कहाँ
बहुत महँगी है ये दुनिया बहुत ऊँचा तमन्नाओं का दाम है
कुछ बातें ज़िन्दगी की सच झूठ से है परे
इन बातों का भी इक मुकम्मिल मक़ाम है
अब ख्वाइशों को हमें समेटना है हुज़ूर
ये ज़िन्दगी की सुबह नहीं ये ज़िन्दगी की शाम है
बहुत बेदर्द है ये दुनिया न खोल पिंजरा मेरे हबीब
सच ये भी है पंछियों को पिंजरे में ही आराम है

No comments:
Post a Comment