ये लोकतंत्र है यहां शब्दों का व्यापार जारी है
खाली पेट भरने के लिए वादों की फिर तैयारी है
राज करने आयें हैं जो खुद को सेवक बतायें हैं
कितने खूबसूरत बहाने, बातें कितनी न्यारी हैं
जम्हूरियत क्यूँ सोती है इंसानियत जब रोती है
सच हमें समझाते झूठ जिनकी जागीरदारी है
इंसान को हथियार बनाये मौत को भी जायज़ ठहराये
वक्त के लिए खेल रचायें बस कुर्सी सबको प्यारी है
जनता का जनता के लिए जनता द्वारा, ये नारा अब पुराना है
प्रजातंत्र है नेताओं का और नेताओं की तो इसमें दावेदारी है

No comments:
Post a Comment