धोखे में जीते रहने का और कितना प्रयास करूँ
टूटे को तोड़ने का बोलो कितना मैं अभ्यास करूँ
मन है मेरा शीशे का पत्थर हैं सबके हाथों में
किसको अपनी बात बताऊँ किसपर मैं विश्वास करूँ
वादों की ही लाश उठाये सब आये हैं आंगन में
उम्मीदों का तुम ही बोलो कैसे शिलान्यास करूँ
सपनों के धरौंदों को हर रोज तो रौंदा जाता है
खुशियों की चौखट पर फिर कैसे आवास करूँ
संसार को समझने के लिए संसार का त्याग ज़रूरी है
कैसे ऐसी बातों को अपनाऊं कैसे मैं सन्यास धरूँ

No comments:
Post a Comment