ये उलझा हुआ उलझनो के तारों का जाल है
पर ये भी लग रहा है कि ये जिन्दगी का जंजाल है
लेकिन इसमें मेरे घर तक जाने वाला बिजली का एक तार है
मैं अपने घर तक जाने वाले तार को खोजने आई हूँ
साथ इलेक्ट्रीशियन को भी आज लाई हूँ
घर में पूरी तरह अंधेरा जो छाया है
टूटे तार के कारण रौशनी घर तक पहुंच ही
नहीं पाया है
उम्मीद है उस तार को फिर से जोड़ दूगी
खो गई उस रौशनी को घर तक मोड़ दूगीं
वो रौशनी जो तार की उलझनों में गुम है
इलेक्ट्रीशियन की मदद से आज फिर से जोड़ लूगी
फिर से मेरे घर में होगा वो ही उजाला
हाँ फिर होगा वही पहले वाला ही नजारा
लो माना मैंने ये जिन्दगी का ही जंजाल है
पर इसके अन्दर मेरे घर को रौशनी देने वाला एक तार है

No comments:
Post a Comment